घर में घुस पड़ोसी ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

10/24/2016 5:57:07 PM

जींद: नरवाना उपमंडल के बद्दोवाल गांव में शुक्रवार रात 1 युवक ने घर में घुस कर महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बद्दोवाल गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर की रात को वह घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोसी जगदीप मकान में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

घटना के बारे में किसी को बताने तथा शोर मचाने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और फरार हो गया। महिला ने घटना के बारे में ससुरालजनों को अवगत करवाया और पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मैडीकल परीक्षण करवा आरोपी जगदीप के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।