PICS: विधायक बैठे धरने पर, सांसद पीटते रहे दरवाजा, डी.सी. बोले-कम्युनिकेशन गैप

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2016 - 02:53 PM (IST)

जींद: जनता के सम्मान की उम्मीद उन अधिकारियों से बेमानी है, जो निर्वाचित प्रतिनिधियों का सार्वजनिक रूप से अपमान करने पर ऊतारू हैं। ऐसा ही हुआ जींद नगर परिषद के प्रधान और उपप्रधान के चुनाव में। बुधवार को न.प. के प्रधान और उपप्रधान का चुनाव न.प. कार्यालय में था। इसके लिए सुबह 10 बजे एस.डी.एम. योगेश मेहता की अध्यक्षता में न.प. की बैठक बुलाई थी।


इनैलो विधायक डा. हरिचंद मिड्ढा नगर परिषद के सदस्य होने के नाते वोट डालने के लिए न.प. कार्यालय पहुंचे। जब विधायक ने बैठक हाल में जाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो डी.एस.पी. सिटी कप्तान सिंह ने उन्हें अंदर आने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि विधायक की एंट्री नहीं हो सकती। विधायक ने न.प. का सदस्य होने और बैठक का समय 4 बजे तक का होने का हवाला दिया। पर वे नहीं माने। थकहार कर विधायक धरना पर बैठ गए। धरना देने के बावजूद उन्हें बैठक में आने की इजाजत नहीं मिली। डी.एस.पी. ने विधायक समेत मीडिया के लोगों को वहां से हटाने के आदेश दिए।


डी.सी. खुद पहुंचे मौके पर 
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब सांसद रमेश कौशिक ने फोन पर डी.सी. विनय सिंह को दी तो पहले डी.सी. ने सांसद रमेश कौशिक से वहां मौजूद पुलिस अधिकारी से बात करवाने के लिए कहा। डी.सी. और एस.एच.ओ. की कुछ देर बात हुई, लेकिन इसके बावजूद सांसद तथा विधायक को बैठक में नहीं जाने दिया गया। कुछ मिनट बाद ही डी.सी. खुद न.प. कार्यालय पहुंच गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static