दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

10/17/2020 2:17:06 PM

जींद : दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी जींद निवासी संदीप के साथ 19 अप्रैल 2017 में हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज दिया था लेकिन उससे ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे।

उसने आरोप लगाया कि उसके पति संदीप, सास नीलम, देवर मनदीप, अमनदीप और ससुर हुक्म सिंह ने उसके साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जांच अधिकारी एच.सी.सुमन ने बताया कि ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

                                                                   


 

Manisha rana