पोषक आहार-स्वस्थ जीवन का आधार : डॉक्टर तनुजा

2/19/2021 4:18:05 PM

उकलाना : राजकीय महाविद्यालय उकलाना में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पोषक आहार से संबंधित आवश्यक जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर तनुजा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत विद्यार्थियों द्वारा पोषक आहार को लेकर जानकारी दी जा रही है। जिसमें कुपोषण को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव दी जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पोषक आहार स्वस्थ-जीवन का आधार होता है। इसलिए हमें पोषक आहार लेना चाहिए। जिससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुमन द्वारा विद्यार्थियों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी गई तथा पोस्टिक आहार को अपनाने के प्रति प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि हमें जंक फूड से दूर रहना चाहिए। जंक फूड से हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें पोस्टिक आहार लेना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Content Writer

Manisha rana