सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

6/16/2019 5:44:51 PM

जींद (ब्यूरो): अहिरका गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक की पी.जी.आई. में उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने घायल के रिश्तेदार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पंजाब के गुरदासपुर जिले के डूवार्ड गांव के मनाब मसीह ने शिकायत में बताया कि 11 जून को उसका रिश्तेदार ङ्क्षझडवाल गांव के अक्षय के साथ जींद से वापस घर लौट रहे थे। अहिरका गांव के पास अक्षय सड़क को पार कर रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अक्षय को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अक्षय को उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक ले जाया गया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात अक्षय की मौत हो गई। कार चालक की पहचान फरीदाबाद के संजीव के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने मनाब मसीह की शिकायत पर संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।  
 

Shivam