पीएम नरेंद्र मोदी को मिला जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद का समर्थन

9/17/2018 11:01:08 AM

जींद(जसमेर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद का समर्थन जींद में मिला। स्वामी अवधेशानंद ने पी.एम. मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी के कारण आज विश्व में भारतीय संस्कृति का डंका बज रहा है। जींद के हिंदू कन्या कालेज में विवेकानंद फाऊंडेशन के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि आज मोदी जब विदेश में जाते हैं तो वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत होता है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के रूप में मनाया जाना पूरे विश्व में भारत की संस्कृति को मान्यता दिलवाता है।

Rakhi Yadav