दूसरे की जगह बी.पी.एड. की परीक्षा दे रहा युवक फरार

5/16/2019 12:40:31 PM

जींद (ब्यूरो): सी.आर.एस.यू. में बी.पी.एड. परीक्षा में एक युवक को दूसरे युवक की जगह परीक्षा देता पाया गया। इससे पहले परीक्षा दे रहा युवक स्टाफ के हत्थे चढ़ता परीक्षा केंद्र से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

सी.आर.एस.यू. के परीक्षा केंद्र अधीक्षक डा. शिवकुमार ने  शिकायत में बताया कि सी.आर.एस.यू. में बी.पी.एड. की परीक्षा चली हुई थी। परीक्षा केंद्र में बी.पी.एड. की परीक्षा दे रहे एक युवक पर संदेह हुआ। जब युवक की जांच की गई तो वह बी.पी.एड. के परीक्षार्थी उमरा गांव के अशोक के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

इससे पहले फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा जाता वह फरार हो चुका था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक डा. शिवकुुमार की शिकायत पर परीक्षार्थी अशोक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Isha