किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

3/21/2020 12:37:01 PM

जींद (ब्यूरो) : घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी को छत पर ले जाकर एक युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म कर दिया। परिजनों को जब किशोरी बिस्तर पर नहीं मिली तो छत पर रोते हुए मिली। किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। सिटी थाना पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए उसके खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शहर की एक कालोनी के व्यक्ति ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मार्च की रात को उसकी 15 वर्षीय बेटी उनके साथ घर पर सो रही थी।

देर रात को जब परिजनों की आंख खुली तो देखा कि उनकी बेटी बिस्तर पर नहीं है। उन्होंने लड़की को आसपास ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। फिर वह घर की छत पर पहुंचे तो देखा कि लड़की वहां बैठी रो रही है और पास कालोनी का ही एक लड़का भी खड़ा था। जब उस लड़के को पकडऩे की कोशिश की तो वह दांत से हाथ काटकर भाग गया। लड़की ने बताया कि इस लड़के का नाम नसीब है और वह जबरदस्ती उसे उठाकर लाया था। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Isha