गायब पति को ढूंढने के लिए SP से लगाई गुहार

4/23/2017 4:12:45 PM

जींद/सिरसा:आसन गांव की कविता देवी ने एस.पी. कार्यालय में आकर अपने 5 दिनों से गायब पति को ढूंढने की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति के गायब होने की शिकायत शहर के सदर थाने में 20 अप्रैल को दी थी। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन रात को 8 बजे थाने से फोन आया कि यह मामला सिविल लाइन चौकी का है। इसके बाद सुबह सिविल लाइन चौकी गए तो वहां से यह मामला सदर जींद का कहकर वापस भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परेशान होकर महिला ने एस.पी. के समक्ष गायब पति को तलाशने की गुहार लगाई। 

महिला ने बताया कि गत 17 अप्रैल को उसका पति बिजेन्द्र घर से सामान्य अस्पताल में भाई की लड़की को खाना देकर उनकी ससुराल बलियानी में कुछ पैसे देने के लिए गया था। अगले दिन तक वह वापस नहीं लौटा तो उसने अपने मायके में फोन के माध्यम से पता किया तो वहां पर पता चला कि बिजेन्द्र वहां पर आया ही नहीं।