पी.एम. किसान सम्मान राशि से वंचित किसानों का इंतजार खत्म

6/14/2019 1:11:16 PM

जींद(घोघडिय़ां): प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक सम्मान राशि से वंचित रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अब इन किसानों को जल्द ही दोनों किस्तें मिलेंगी। अगस्त महीने में जिले के उन सभी पात्र किसानों को सम्मान राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी, जिन्हें अब तक एक भी किस्त जारी नहीं हो पाई है। हजारों किसानों के सम्मान राशि उनके खाते में नहीं आने से परेशान किसान बैंक और कृषि विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। 

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपए वाॢषक सम्मान राशि दी जानी है। इसके तहत जींद जिले में 1 लाख 25 हजार किसानों ने कृषि विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करवाए, ताकि उन्हें किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके। इनमें से ज्यादातर को कृषि विभाग द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया गया।

इसके बाद जिले में लगभग 84 हजार किसानों को पी.एम. किसान सम्मान निधि के तहत सम्मान राशि मिल गई और बाकी बचे किसानों के खाते में यह राशि नहीं पहुंच पाई। जिन किसानों के खाते में सम्मान राशि नहीं पहुंच पाई, वह किसान कभी कृषि विभाग के कार्यालय तो कभी बैंक के चक्कर काट-काटकर थक गए। 

अगस्त में जारी हो जाएगी वंचित किसानों को सम्मान राशि
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब जुलाई महीने के अंत तक पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानों को अभी तक एक भी किस्त नहीं मिल पाई है, उन किसानों की सूची बनाकर हर गांव में चस्पा की जाएगी। सूची में किन किसानों के आवेदन पैंङ्क्षडग हैं और किन किसानों के आवेदन रिजैक्टिड हैं, उनकी सूची बनाकर हर गांव में चस्पा की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद जो भी किसान इस स्कीम के तहत पात्र होंगे, उन्हें अगस्त महीने में दोनों किस्त जारी कर दी जाएंगी। 

kamal