दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित, शादी के 2 साल बाद लगाया फंदा

9/17/2019 12:33:24 PM

जींद (ब्यूरो): सिटी पुलिस ने रत्न कालोनी निवासी रीना द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी पति संजय को गिरफ्तार किया है।मनोहरपुर निवासी अमित ने शिकायत में बताया था कि उसके चाचा बलजीत की लड़की रीना की शादी 2 वर्ष पहले रत्न कालोनी निवासी संजय के साथ हुई थी।

उन्होंने बताया कि शादी में उन्होंने काफी दान दहेज दिया था, लेकिन उस दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और अब भी ससुराल पक्ष वाले रीना पर दहेज लाने बारे दबाव व तंग करके मारपीट करते थे। दहेज में कार लाने की मांग करते थे और रीना से सास सरोज, ससुर महेंद्र, देवर सन्नी तथा पति संजय मारपीट करते थे।

इनके द्वारा तंग करने पर रीना ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। सिटी पुलिस ने मामले में उक्त चारों लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुलतान सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति संजय को गिरफ्तार कर लिया है। 

Isha