महिला ने ससुरालजनों पर लगाया जहर देने का आरोप

2/17/2019 11:49:22 AM

जींद(मलिक): बुडायन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर के प्रभाव से महिला के हालात खराब हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से उसे जबरदस्ती जहर दिया है। महिला की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने दादी सास सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुडायन गांव के विनोद की पत्नी सोनू को जहर के प्रभाव से बरवाला के निजी अस्पताल में ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2016 में उसके पति विनोद की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने देवर विक्रम के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी लेकिन अब ससुराल के लोगों ने विक्रम की शादी किसी अन्य महिला के साथ करवाना चाहते हैं। इसका वह विरोध करती थी। ससुराल के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसके हालात खराब हो गए। उचाना थाना पुलिस ने सोनू की शिकायत पर दादी सास केडिया, बुआ सास राजपति तथा देवर विक्रम के खिलाफ जबरन जहर देने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 
 

Deepak Paul