महिला ने बैग पर किया हाथ साफ, मामला दर्ज

4/23/2018 1:34:50 PM

जींद(प्रदीप): शहर के पालिका बाजार में खरीददारी करने गए एक व्यक्ति के बैग पर किसी महिला ने हाथ साफ कर दिया। बैग में 30 हजार रुपए की नकदी और जरूरी कागजात थे। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार निडाना गांव के दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम से पालिका बाजार में आया हुआ था। 

जब वह दुकान में बैग रखकर खरदीदारी कर रहा था तो किसी महिला ने उसके बैग को उठा लिया। बैग में 30 हजार रुपए की नकदी, ए.टी.एम. कार्ड, पहचान पत्र समेत अन्य जरूरी कागजात थे।  शहर थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Deepak Paul