सड़क हादसे में 1 की मौत, 1 घायल

10/24/2016 5:44:22 PM

कैथल (सुखविंद्र): गांव मुंदड़ी निवासी कृष्ण कुमार ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है कि एक अज्ञात ट्रक चालक ने उसके भतीजे सुरेश (35) को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरेश की मौत हो गई। कृष्ण ने बताया कि सुरेश 22 अक्तूबर को फरल चौक पूंडरी पर जा रहा था, तभी एक तेज गति से ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में खुशहाल माजरा निवासी बलविंद्र सिंह ने चीका पुलिस को शिकायत दी है कि अज्ञात थ्री-व्हीलर चालक ने 22 अक्तूबर को उसे चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह घायल हो गया। ए.एस.आई. सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात थ्री-व्हीलर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।