नशा तस्कर से 1 कि. 105 ग्रा. गांजा बरामद

2/11/2019 12:36:41 PM

कैथल(सुखविंद्र): एंटी स्मगङ्क्षलग टीम द्वारा एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जा से 1 किलो 105 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की गई है। 10 जनवरी को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एस.पी. वसीम अकरम द्वारा गठित ए.एस.टी. के ए.एस.आई. बलराज सिंह की टीम जिसमें एस.आई. जोगिन्द्र सिंह, ए.एस.आई. तिलक राज, एच.सी. राज सिंह, एच.सी. बलजीत सिंह, एच.सी. राजेश कुमार व एच.सी. अशोक कुमार सहित पुराना बस अड्डा कैथल पर उपस्थित थी।

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि सुकरमपाल उर्फ सुरबरा निवासी जाखौली अड्डा कैथल गांजा फूल पत्ती बेचने का आदि है जो अब बाहर ग्राहकों को नशा बेचने के लिए जाने वाला है। जानकारी मिलने उपरांत पुलिस द्वारा आरोपी उपरोक्त के घर पर रेड की गई तो उसके कब्जा से पोलीथिन लिफाफा में 1 किलो 105 ग्राम गांजा फुल पत्ती बरामद हुई। थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे एस.आई. रणबीर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

Deepak Paul