मारपीट करने एवं जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में 10 लोगों पर मामला दर्ज

2/11/2018 3:58:22 PM

कैथल(ब्यूरो): राजौंद निवासी सन्नी ने राजौंद पुलिस को गांव के ही 10 युवकों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने एवं जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घायल शिकायतकर्ता के सिविल अस्पताल कैथल में जाकर बयान दर्ज किए और एम.एल.आर. की रिपोर्ट मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सन्नी ने बताया कि उसकी राजौंद में सरकारी अस्पताल के पास दुकान है। 

गत 7 फरवरी को सायं के समय उसके चाचा के लड़के मीत के साथ अमित, दीपू, सन्नी, शेखर निवासी राजौंद ने गाली-गलौच की,  बीच-बचाव करने पर उन्होंने उसे भी गालियां दी एवं धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद घर के पास जाकर परिवारजनों के साथ भी गाली-गलौच किया। इसके बाद गत 8 फरवरी को सन्नी व उसका भतीजा सोनू पुत्र पाला राम निवासी राजौंद के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने के लिए कैथल रोड पर कुशला मास्टर के खेत में गए थे।

जब दोनों वापस गांव लौट रहे थे तो रास्ते में अमित, दीपू, सन्नी, शेखर, मन्नू, शेखर, संदीप, टोनी, सूरज व गौरा निवासी राजौंद लाठी-डंडों से लैस होकर आए। अमित ने व दीपू, सन्नी, शेखर, शेखर, मन्नु, संदीप, टोनी, सूरज व गौरा ने लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट के समय उपरोक्त सभी उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। शोर सुनकर गांव के लोगों को आता देखकर उपरोक्त सभी फरार हो गए। आरोपी जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। मामले की जांच डी.एस.पी. रामकुमार को सौंपी गई है।