2 एच.सी.एस. अधिकारियों का स्थानांतरण

12/3/2018 9:22:59 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2  एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जयदीप कुमार को सैकेंडरी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है। सैकेंडरी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव राजीव प्रसाद को शाहाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Rakhi Yadav