करंट की चपेट में आने से 2 झुलसे

8/12/2018 6:19:37 PM

पूंडरी (अतुल): कस्बा पूंडरी के माता गेट पर निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय हाई वोल्टेज के तारों की करंट की चपेट में आने से मजदूर और मालिक बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूंडरी माता गेट वार्ड नम्बर 7 में एक मकान निर्माण कार्य करवाया जा रहा था।
 

मकान की छत पर कार्य करते समय मजदूर सुल्तान हाई वोल्टेज की तारों के करंट की चपेट में आ गया। जैसे ही वहां पर खड़े मकान मालिक नीतिन ने यह देखा तो उसने मजदूर को बचाने के लिए सुल्तान को अपनी ओर खींच लिया। करंट ज्यादा होने के कारण दोनों बुरी तरह से झुलस गए। 
 

Deepak Paul