20 लोगों पर पिस्तौल के बल पर लूट एवं मारपीट का आरोप, केस दर्ज

2/9/2019 12:37:42 PM

कैथल(सुखविंद्र): गांव नरड़ स्थित खेतों में घुसकर 3 लोगों से पिस्तौल के बल पर लूटपाट एवं मारपीट करने के आरोप में तितरम थाना पुलिस ने 20 नामजद सहित 20 अन्य अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नरड़ निवासी गुरदेव सिंह ने बताया कि मैं कली राम व अजमेर सिंह के साथ खेत में बने कोठे में सो रहे थे। 7 फरवरी को सुबह 5 बजे हवा सिंह, गुरदेव, लाभ, गुड्डी, कुसुम, हवा सिंह की पत्नी, रामेश्वर की पत्नी, संदीप, गुरतेज, ईश्वर, रामफल, सामण, गुरदेव की पत्नी, संदीप की पत्नी, बलकार, गुलाब, अंग्रेज, ईश्वर की पत्नी व लगभग 20 अन्य व्यक्ति हथियारों से लैस होकर आए। आरोपियों ने खेत में घुसकर  मारपीट की व बंदूक के बल पर सैमसंग मोबाइल, कली राम के हाथ में पहनी हुई अंगूठी छीन ली।


आरोपी अन्य सामान भी लूटकर ले गए। आरोपियों ने खेत में मौजूद कली राम, अजमेर व गुरदेव को बंदूक दिखाकर खेतों से गमी के रास्ते भगा दिया और कहा कि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो गोली मार देंगे। शिकायकत्र्ता एवं आरोपियों का बिजली कनैक्शन को लेकर पुराना विवाद है। ए.एस.आई. सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deepak Paul