चंदा जुटाने के लिए भाजपा ने बनाई 3 सदस्यीय कमेटी

1/16/2018 4:10:18 PM

चंडीगढ़(धरणी): केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के दिल्ली निवास स्थान पर भाजपा नेताओं की बैठक हुई। जिसमें पार्टी का चंदा जुटाने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। राज्य स्तरीय मॉनीटरिंग एंड को-आर्डीनेशन कमेटी में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु तथा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को शामिल किया गया है। इस बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, मूलचंद शर्मा, महिपाल ढांडा शामिल थे। बैठक में अमित शाह के दौरे को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।