वित्त विभाग के 6 लेखा अधिकारी पदोन्नत

2/9/2018 12:10:23 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से वित्त विभाग के तहत स्थानीय लेखा विभाग के 6 लेखा अधिकारियों को वरिष्ठ लेखा अधिकारियों के पद पर पदोन्नत किया है और 4 उपनिदेशकों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं। निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विश्लेषण विभाग, पंचकूला के कार्यालय में लेखा अधिकारी मोहन सिंह को रजिस्ट्रार, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कार्यालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निदेशक, कल्पना चावला चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल के कार्यालय में लेखा अधिकारी रवि भूषण को रजिस्ट्रार, महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के कार्यालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी नियुक्त किया गया है। निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्यालय में लेखा अधिकारी गीता गर्ग को खाद्य, नागरिक आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय में उप-नियंत्रक खाद्य लेखा लगाया गया है। मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंचकूला के कार्यालय में लेखा अधिकारी संजीव जैन को इसी कार्यालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

नियंत्रक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के कार्यालय में लेखा अधिकारी मनोज कुमार को आयुक्त, नगर निगम अम्बाला के कार्यालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी लगाया गया है। वित्त विभाग (वेतन संशोधन शाखा), हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में लेखा अधिकारी हरिंद्र पाल सिंह वालिया को सम्पदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के कार्यालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्थानीय लेखा विभाग, पंचकूला में उपनिदेशक अनिल कुमार बिंदल और स्थानीय लेखा विभाग, नगर निगम अम्बाला में उपनिदेशक हरिचंद दहिया को एक-दूसरे के स्थान पर लगाया गया है।  इसी प्रकार, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां, सोनीपत में उपनिदेशक रमेश कुमार और इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी तथा चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी में उपनिदेशक चरणजीत सिंह माहना को भी एक-दूसरे के स्थान पर नियुक्त किया गया है।