A.T.M. कार्ड बदलकर 4.12 लाख की धोखाधड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 06:07 PM (IST)

कैथल(सुखविंद्र): ए.टी.एम. कार्ड बदलकर 4 लाख 12 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भूना निवासी बलकार ने बताया कि वह 6 अक्तूबर को ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने के लिए गया था। वहां पर एक अज्ञात युवक ने उसका ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया। युवक की सी.सी.टी.वी. कैमरे में फोटो भी है। जब वह अपने खाते से एस.बी.आई. बैंक में पैसे निकलवाने के लिए गया तो उसके खाते से 4 लाख 12 हजार रुपए निकले मिले हैं।  बलकार सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके पैसे वापस दिलवाए जाएं। ए.एस.आई. भीम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static