घर की छत गिरने से हुआ हादसा, 2 लोग हुए घायल

4/6/2020 1:07:06 PM

राजौंद (रामभज) : राजौंद नगर मे बीती रात दुखद घटना घटित हुई है। पार्षद प्रतिनिधित्व सुशील कुमार ने बताया कि वार्ड 11 मे बाशो पुत्र जगरम वाल्मीकि का मकान बीती रात 10 बजे गिर गया है जिसके नीचे उसके बेटे की बहू और लड़का दब गए। इस दुर्घटना मे बहू को चोटें आई हैं। बताया गया कि पड़ोसियों ने रात को दीवार तोड़कर दोनों को छत के नीचे से निकला। रात 11 बजे दोनों को इलाज के लिए कैथल ले जाया गया।

बताया गया कि दोनों की जान बच गई है। उन्हें उपचार के बाद वापस घर पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाशो पुत्र जगरम ने प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरा है। किस्त की राशि मिलने पर यह गरीब परिवार अपना आशियाना रहने लायक बना सकता है। पार्षद प्रतिनिधित्व, वार्ड 11, सुशील कुमार ने सरकार व प्रशासन से इस परिवार की आॢथक मदद करने का आग्रह किया है।
 

Isha