नाबालिगा के आग लगाने वाले मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

10/4/2015 1:32:58 AM

पिहोवा (बंसल): गांव रामगढ़ रोड में गत दिनों नाबालिग लड़की द्वारा अपनी चाची के तानों से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास करने के मामले में आज ग्रामीणों व आरोपी महिला के परिजनों ने डी.एस.पी. चंद्रपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोपी महिला परमजीत के पिता नरसी राम व माता मूॢत देवी सहित ग्रामीण आज डी.एस.पी. कार्यालय में पहुंचकर डी.एस.पी. चंद्रपाल से मिले और बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की मृत्यु लगभग 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी मां भी उसके पिता की मृत्यु के कुछ समय पश्चात उसे व उसके छोटे भाई को छोड़कर चली गई थी। तब से परमजीत कौर अपने 3 बच्चों सहित इन दोनों बच्चों को पालती आ रही थी। 
 
लगभग 3 वर्ष पूर्व परमजीत के पति का भी देहांत हो चुका है। इसके बावजूद परमजीत मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की काफी समय से बीमार चल रही थी। इस कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी के चलते उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है। इसमें परमजीत कौर का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने डी.एस.पी. चंद्रपाल से गुहार लगाई कि मामले की फिर से निष्पक्ष जांच करवाई जाए।