ATM कार्ड बदलकर 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी

2/19/2018 2:31:10 PM

कैथल(ब्यूरो): गांव दुसैन निवासी जसविंद्र सिंह ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कार्पाेरेशन बैंक का ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उसके खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए। यह पैसे गत 12 फरवरी को पी.एन.बी. बैंक के पूंडरी स्थित ए.टी.एम. से निकाले गए हैं। ए.एस.आई. चंद्रप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में पूंडरी पुलिस को वार्ड-2 पूंडरी निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि गत 17 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने उसका ए.टी.एम. कार्ड धोखे से बदलकर उसके खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। ए.एस.आई. ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।