मानव तस्करी रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

5/22/2019 12:33:13 PM

कैथल(गौरव): जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.एम.धौचक के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा मानव तस्करी जागरूकता अभियान मानवता बिक्री के लिए नहीं है के तहत विशेष जागरूकता शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद में आयोजित किया गया। इस शिविर में पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार जागलान व पराविधिक स्वयं सेविक नीलम देवी ने भाग लिया।

पैनल अधिवक्ता ने शिविर में मानव तस्करी, यौन शोषण के पीड़ितों के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण द्वारा आमजन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक करने के लिए कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत गांव बलवंती में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पैनल अधिवक्ता सुरेंद्र चाहर व पराविधिक स्वयं सेविका दुर्गा ने भाग लिया।

पैनल अधिवक्ता ने शिविर में कानूनी सेवाओं, विधिक सेवाएं, कन्या भू्रण हत्या व अन्य कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उपस्थित लोगों को बताया कि जिन व्यक्तियों की आय सभी साधनों से 3 लाख रुपए से कम है, वे व्यक्ति न्यायालय में अपने मुकद्दमो के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में सम्पर्क कर सकते हैं तथा किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त करने के लिए हैल्पलाइन सेवा 01746-235759 पर फोन कर सकते हैं।

kamal