युवती को दूसरे लड़के से शादी करने पर दी धमकी, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 06:13 PM (IST)

कैथल (सुखविंद्र): सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर के एक सैक्टर निवासी युवक की शिकायत पर ऋषि नगर के रहने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी बहन का रिश्ता हो चुका है। आरोपी युवक ने उसकी बहन को फोन कर धमकी दी की अगर उसने किसी दूसरे लड़के से शादी की तो वह उसे जान से मार देगा।

आरोप है कि आरोपी युवक उसकी बहन का पीछा करता है और घर के बाहर चक्कर लगाता है। मामले की जांच अधिकारी एचसी सुनील देवी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static