दिव्यांग को 4 दिन से नहीं मिल रहा मुख्यमंत्री से मिलने का समय

12/29/2017 6:05:07 PM

चंडीगढ़ (धरणी): एक दिव्यांग पर्यावारण का संदेश लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने की इच्छा जताए पिछले 4 दिन से मुख्यमंत्री आवास कार्यलय के चक्कर लगा रहा है परंतु मुख्यमंत्री आवास स्थित अधिकारी उसे मिलने का समय नहीं दे रहे। यह व्यक्ति जम्मू-कश्मीर से चलकर कन्या कुमारी तक पर्यावारण बचाने का संदेश देने के मकसद से निकला है। 

पर्यावरण का संदेश देने के लिए निकले इस दिव्यांग को जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दिव्यांग गुजरात का रहने वाला व जम्मू-कश्मीर से कन्या कुमारी तक की यात्रा पर निकला है। दिव्यांग का कहना है कि मुख्यमंत्री से मिलने पर उसका मनोबल बढ़ेगा। इसके बाद वह अम्बाला होते हुए दिल्ली व उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा।