कांग्रेस पार्टी आतंकवादियों की समर्थक पार्टी है : नायब सिंह सैनी

4/4/2019 7:50:35 PM

कैथल( जोगिंद्र कुंडू): कैथल में हनुमान वाटिका में एक श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस दौरान सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नमो टीवी एक बहुत अच्छा चैनल है। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने 5 वर्ष में देश का विकास किया है और देश के अंदर मजबूती के साथ काम किया है और जो योजनाएं लोगों के लिए बनाई गई है उनके बारे में जानकारी दी जाएगी।

सैनी ने कहा देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और आम आदमी पार्टी को भी नकार दिया है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने जो सब्जबाग दिल्ली की जनता को दिखाएं थे वह उन पर खरा नहीं उत्तर पाए और दूसरे दलों को कहते फिर रहे हैं कि हमारे साथ समझौता कर लो इस पर लोगों ने उनको नकार दिया है।

साथ ही कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर तंज कसते हुए कहा कि में कांग्रेस देशद्रोह की धारा खत्म करने की बात कर आतंकवादियों का समर्थक बन रही है। वहीं उन्होंने कहा कि सेना से किसा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगना उनके मनोबल तोड़ने के बराबर है। जिसका असर भी देश पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह लोग देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और देश की जनता यह सब देख रही है कांग्रेस की नई पूर्व काल में टाडा पोटा जैसे कानूनों को हटाया था और अब देशद्रोह जैसे कानून को हटाना की बात कर रही है।

 

kamal