सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश

5/21/2019 9:54:12 AM

गुहला-चीका(पंकेस): हरियाणा सरकार ने सड़कों पर एक भी गाय नहीं रहेगी का नारा देकर पूरे प्रदेश में नंदीशालाएं खोली थीं लेकिन सरकार के इन आदेशों का कहीं भी असर दिखाई नहीं दे रहा जिसके चलते चीका शहर के सभी चारों मुख्य मार्गों पर गायों का हर रोज सुबह से सायं तक जमवाड़ा लगा रहता है। शहरवासी प्रमुख समाजसेवी सतीश सेगा, नोदी चीका, ईश्वर जिंदल, मोहन लाल, सुभाष गोयल, अनिल गोयल, पुरुषोत्तम गोयल, लाला लाल चंद गोयल ने बताया कि सड़कों पर गाय जहां खुद वाहनों की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो रही हैं।

वहीं वाहन चालक भी दुर्घटना से बच नहीं पा रहे। सड़कों पर घूम रही आवारा गाय कई बार तो वाहन चालक के लिए जानलेवा सिद्ध हो रही हैं। मजे की बात तो यह है कि चीका में 2 गऊशाला गायों के लिए बनाई गई हैं लेकिन फिर भी अधिकतर आवारा गाय सड़कों पर घूम रही हैं। आवारा घूमने वाली गायों की ओर न तो सरकार ध्यान दे रही और न ही प्रशासन। सरकार ने सड़कों पर गायों को हटाने के लिए नंदीशालाएं खोलकर एक बड़ा अभियान चलाया था जो पूरी तरह फेल हो रहा है।
 

एक तरफ तो गाय को ङ्क्षहदू धर्म के मुताबिक पूजा जाता है लेकिन दूसरी और भूखी-प्यासी सड़कों पर घूम रही आवारा गाय सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। इस बीच नगरपालिका सचिव सुशील भुक्कल ने कहा कि गऊशालाओं के लिए नगरपालिका के पास कोई भी चार्ज नहीं है, सभी नंदीशाला व गौशालाओं में प्राइवेट लोगों की देखभाल संबंधी जिम्मेदारी है। इसमें नगरपालिका कुछ नहीं कर सकती। 

kamal