घरेलू कलह के चलते युवक ने लगाया फंदा

10/31/2017 3:10:26 PM

पूंडरी(पंकेस):गांव रसीना में राजकुमार पुत्र शेर सिंह ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजकुमार का अपने बेटे के ससुराल वालों से मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते उसने रविवार की रात अपने घर के चौबारे में फांसी लगा ली। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी सुनीता ने डीग निवासी दलेल पुत्र धौला, सोनिया पुत्री दलेल व सीता पत्नी दलेल पर उसके पति को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।