फसल बीमा योजना की राशि न मिलने पर किसानों ने जताया रोष

7/14/2019 1:26:21 PM

कैथल (महीपाल): राजौद में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नगर की धर्मशाला में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को 2018 की खरीफ फसल के प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना की राशि न मिलने पर रोष जताया।  किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि रजौंद ब्लाक के सैंकड़ों किसानों को अभी तक खरीफ  2018 की खराब फसलों की बीमा राशि जारी नहीं की गई। इसे लेकर किसानों में रोष है। खरीफ  2018 की बीमा राशि के लिए किसानों को 30 जून तक का टाइम दिया गया था।

लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक राजौंद बलाक इन किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि जारी नहीं की गई। किसानों के बैंक खाते से हर बार फसल पर बीमा राशि के पैसे कट रहे हैं।  उसके बाद भी किसानों की खराब फसलों पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि के पैसे नहीं मिल रहे। अगर जल्दी ही यह राशि जारी नहीं की गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान किसान सभा के सदस्य सुखपाल सिंह, रामकुमार नम्बरदार, हजूर सिंह सौगरी, सुरजीत तारागढ़, राजेश, ईश्वर किठाना, चुडिय़ा सिंह किछाना, बलविद्र सिंह मंडवाल सहित संैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Isha