गीता जयंती उत्सव: कलाकारों ने बाधा समां, गदगद हुए दर्शक

12/20/2015 12:39:03 PM

कैथल (रमन गुप्ता): कैथल के इतिहास में पहली बार भागवत का सन्देश और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच 3 दिवसीय गीता जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। जहां प्रदेश भर के कोने-कोने से आए कलाकारों ने अपनी कला के जलवे बिखेरे। वहीं प्रदेश सरकार के विभागों की विभिन्न योजनाओं को  दर्शाती प्रदर्शनियों के स्टाल भी लगाए गए थे। हरियाणा के राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने बतौर मुख्यातिथि इस कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर बेदी ने कहा कि घर-घर में गीता का सन्देश पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकार 3 दिवसीय गीता जयंती समारोह सभी ज़िलों में मना रही है और आगामी सत्र से शिक्षा विभाग द्वारा गीता को पाठयक्रम में शामिल करके इसका और ज्यादा प्रचार और प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य वेद पुराणों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों में मंच पर कलाकारों ने कला का ऐसा समां बांधा कि समारोह में उपस्थित हज़ारों लोग गदगद हो उठे। कलाकारों ने महाभारत से लेकर देश की विभिन्न संस्कृतियों का संजीव दर्शन अपनी कला के माध्यम से करवाया। मुख्य समारोह शहर के बीचों बीच भाई उदय सिंह के किले के सामने किया जा रहा है। जहां पर 3 दिन तक अलग अलग कार्यक्रम चलेंगे