मकान नहीं गिरने देने की एवज में युवक ने 6 महीने तक बनाए शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

5/16/2017 5:05:45 PM

कैथल(सुखविंद्र):कलायत निवासी एक महिला द्वारा बलजीत नायक पर छेड़छाड़ का महिला थाने में पर्चा दर्ज करवाने के 3 दिन बाद शनिवार को कलायत की ही एक और अन्य महिला ने महिला थाने में शिकायत देकर रेप व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

महिला का आरोप है कि करीब एक साल पहले उसे पता चला कि उनका मकान तालाब की जमीन में बना है। बलजीत उसका मकान नहीं गिरने देने की एवज में उसके साथ लगातार 6 माह तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जांच अधिकारी ए.एस.आई. वीना ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रही है पुलिस : बलजीत
बलजीत नायक ने उस पर दर्ज किए गए दोनों मामलों को झूठा बताते हुए कहा कि रेप के आरोप लगाने वाली महिला से न तो वह कभी मिला और न ही जानता हूं। कलायत थाने के ए.एस.आई. दिलबाग सिंह ने उस पर हमला किया। उसकी शिकायत पर आरोपी ए.एस.आई. सस्पैंड हो गया। इसके बाद से ही पुलिस बौखलाहट में उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।

इस हमले के बाद ही उस पर छेड़छाड़ व रेप का पर्चा दर्ज होता है, इसमें पुलिस की साजिश की बू आ रही है। पुलिस अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रही है। इसकी सूचना उसने डी.जी.पी. को दे दी है।