युवती की सौदेबाजी व दुष्कर्म मामले में अधेड़ महिला काबू

2/6/2016 12:17:10 PM

कैथल (अजय): युवती की सौदेबाजी व दुष्कर्म के मामले में वांछित मोस्टवांटिड अधेड़ महिला को महिला पुलिस ने रोहिणी दिल्ली में रेड मारते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के खिलाफ अदालत की मार्फत इश्तिहार जारी करवाए गए थे, जिसे न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी करार दिया जा चुका था। अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड दौरान दिल्ली में घटनास्थल की निशानदेही तथा महिला के कब्जा से एक तोला से ज्यादा वजनी सोना कड़ा, 2 हजार रुपए व मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया तथा आरोपी महिला आज अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दी गई।

पी.आर.ओ. पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए न्यायालय की मार्फत इश्तिहार जारी करवाए जा चुके थे। आरोपी महिला आज अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दी गई।