कलायत में पहुंची इंडिया गो बैक लिखित सेब की सप्लाई

10/29/2018 11:21:57 AM

कलायत(कुलदीप): कलायत में कश्मीर बनेगा पाकिस्तान और गो बैक इंडिया गो बैक लिखित सेब सप्लाई का मामला सामने आया है। हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय मार्ग स्थित एक जूस कार्नर पर आई फलों की पेटी में मिले इन सेबों को देखकर हर कोई हैरान है। सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जानकारी स्थानीय थाना अधिकारियों को दी गई है। जिला पुलिस प्रशासन के साथ-साथ खुफिया एजैंसियां कारणों की पड़ताल में लग गई है। कार्नर संचालक संदीप कुमार व शुभम ने बताया कि फलों की 3-4 पेटियां नरवाना से लाई गई थी। 

जब फलों की पेटियों को खोला गया तो एक पेटी में सेब पर लाल रंग से कश्मीर बनेगा पाकिस्तान और गो बैक इंडिया गो बैक लिखा मिला।  पुलिस प्रशासन किसी भी स्तर पर लापरवाही के मूड में नहीं है। थाना प्रभारी रामकिशन ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जूस कार्नर का मुआयना किया है। फलों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। स्थिति से शीर्ष अधिकारियों को अवगत करवाते हुए पहलुओं की जांच जारी है। 
 
 

Rakhi Yadav