नहीं खुले टैंडर, बंद रहा विकास का पिटारा

7/18/2018 10:14:19 AM

गुहला-चीका(कपिल): शहर में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच नगरपालिका में टेंडर खुलने की बात आज भी बेनामी साबित हुई और टैंडर लगाए जाने का का बस नगरपालिका की खाली सीटें ही इंतजार करती रही। आज नगरपालिका में पहुंचे पार्षद बलकार सिंह बल्लू ने बताया कि नगरपालिका में सचिव सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति न होने के कारण शहर का विकास रूका हुआ है जबकि सत्ता होते हुए भी नगरपालिका में विकास कार्य नहीं हो रहे है। पार्षद ने कहा कि खाली पड़ी सीटों पर कर्मचारियों के न पहुंचने से अक्सर किसी कार्य से आए लोगों को निराश होकर ही वापिस लौटना पड़ता है जिसके कारण नगरपालिका की कार्यशैली पर लोग सवाल उठाते हैं। 

काला कुर्ता पहन किया रोष जाहिर 
समाजेसवी सतीश सेगा ने नगरपालिका में आज टैंडर न लगाए जाने पर काला कुर्ता पहन रोष व्यक्त किया वहीं उन्होंने नगरपालिका कार्यालय में रोष प्रदर्शन भी किया। सेगा ने कहा कि सत्ता पक्ष की सरकार होने के बावजूद हरियाणा में यदि कहीं विकास कार्य रूके पड़े हैं तो वे केवल चीका में ही रूके पड़े हैं।

Rakhi Yadav