एन.आर.आई. महिला पर हमला, घायल

7/2/2019 11:39:35 AM

गुहला/चीका (कपिल): खेत की पाइपलाइन के विवाद में एक एन.आर.आई. महिला पर उनके पति के बड़े भाई द्वारा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन महिला सुखविन्द्र कौर ने बताया कि उनके जेठ ने उनके खेत की पाइपलाइन को पिछले दिनों तोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें इंगलैंड में खेत के ठेकेदार का फोन आया कि उनके खेत में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिसका कारण है कि उनके खेत की पाइपलाइन को तोड़ दिया गया है।

महिला ने कहा कि जानकारी मिलते ही वे भारत लौट आई और उन्होंने भारत लौटते ही इसकी शिकायत पुलिस को की लेकिन हर बार मामले को दबाया जाता रहा। पुलिस द्वारा उन पर कार्रवाई नहीं की गई। उनके जेठ ने उनके सिर पर जब किसी तेजधार चीज से हमला किया। महिला ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें पकड़ा था और उनके साथ मार-पिटाई भी की। महिला ने कहा कि दोनों व्यक्तियों ने उनके कपड़े भी फाड़ डाले। 

क्या कहते हैं थाना प्रभारी 
इस संबंध में थाना प्रभारी सीवन ने कहा कि इस संबंध में गत दिवस मामला दर्ज कर लिया गया है व पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Isha