पंचायत चुनावों में कांग्रेस व भाजपा हुई फेल : तेजवीर सिंह

2/5/2016 1:10:12 PM

पूंडरी (अतुल): पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ इनेलो नेता चौ. तेजवीर सिंह ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने पंचायत चुनावों में कांग्रेस व भाजपा को आईना दिखा दिया है। जनता ने बता दिया है कि कांग्रेस की तरह अब वे भाजपा से भी दुखी हो चुकी हैं और वे अब इनेलो पार्टी को प्रदेश की सत्ता सौंपना चाहती है। 

बातचीत के दौरान तेजवीर ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अफसरशाही की मनमर्जी से प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वायदों की सरकार है तथा भाजपा की सरकार चुनावी घोषणा को भुलाकर जनविरोधी फैसलों से प्रदेश की जनता को ठगने का काम कर रही है।