स्वस्थ रहने के लिए पुलिस कर्मी ड्यूटि दौरान कर रहे शारीरिक व्यायाम

4/10/2021 10:24:37 AM

कैथल : आमतौर पर लंबी ड्यूटी के कारण पुलिस कर्मचारी व अधिकारी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के आदेशानुसार सभी पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों को अपनी ड्यूटी दौरान हर रोज दिन में 2 बार 5 से 10 मिनट का समय निकालकर शारीरिक व्यायाम करने के आदेश दिए गए हैं। 

एस.पी. ने बताया कि पुलिस द्वारा यह कदम पुलिस कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उठाया गया है ताकि पुलिस कर्मचारी शारीरिक व्यायाम करके स्वस्थ रहे सकें तथा स्वस्थ रहकर जनता की सेवा कर सकें। सभी पुलिस कर्मचारियों को दिन में सुबह 10.30 बजे तथा शाम को 4.30 बजे 5 से 10 मिनट तक शारीरिक व्यायाम करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें उच्छल-कूद, हंसना, कदमताल आदि शामिल है। एस.पी. ने बताया कि इस मुहीम का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों को स्वस्थ रखना तथा उनके मनोबल को बढ़ाना है। मुहीम दौरान जिला पुलिस के सभी कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए शारीरिक व्यायाम किया जा रहा है ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा रह सके और वे भलि प्रकार से जनसेवा कर सकें। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें)

Content Writer

Manisha rana