प्राइवेट आई.टी.आई. की सीटें रह सकती हैं खाली

7/18/2018 10:12:17 AM

कैथल(महीपाल): प्रदेश के राजकीय और प्राइवेट आई.टी.आई. में ऑनलाइन फार्म भरने की 18 जुलाई को अंतिम तिथि है। इस बार दाखिला एक माह देरी से शुरू होने के कारण सीट खाली रह सकती हैं। विभागीय पोर्टल के अनुसार प्रदेश में जहां 159 राजकीय आई.टी.आई. चलाए जा रहे हैं तो वहीं 242 प्राइवेट आई.टी.आई. भी चलाए जा रहे हैं। प्रदेश के राजकीय और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में करीब 90 हजार सीटें हैं। इनमें से करीब 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं तो वहीं प्रत्येक जिले में महिलाओं के लिए एक या 2 आई.टी.आई. अलग से बनाए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार आई.टी.आई. में दाखिला जून माह में शुरू होता था लेकिन इस बार दाखिला करीब 1 माह देरी से चल रहा है।

आई.टी.आई. में दाखिला के देरी से होने के कारण जहां 12वीं पास विद्याॢथयों ने विभिन्न कालेजों में दाखिला ले लिया है तो वहीं 10वीं पास विद्यार्थी भी स्कूलों में दाखिल हो चुके हैं। आई.टी.आई. में दाखिला देरी से चलने के कारण कि इस बार जहां विद्याॢथयों ने कम फार्म भरे हैं तो उसी तर्ज पर इस बार प्राइवेट आई.टी.आई. की सीटें खाली रह सकती हैं। गौरतलब है कि जिले में 9 राजकीय आई.टी.आई. चलाए जा रहे हैं तो वहीं 10 प्राइवेट आई.टी.आई. भी चलाए जा रहे हैं। इनमें करीब 4500 सीटों पर दाखिला होना है। प्राइवेट आई.टी.आई. में जहां विद्याॢथयों से हजारों रुपए वसूले जाते हैं तो वहीं राजकीय आई.टी.आई.में नाममात्र फीस ली जाती है।  
 

Rakhi Yadav