राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी मांगें देश से माफी : विज

12/15/2018 8:31:42 AM

कैथल(महीपाल/गौरव): स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस द्वारा राफेल मुद्दे पर दायर सभी याचिका निरस्त करने के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीयाध्यक्ष राहुल गांधी देश से माफी मांगें। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि हाल ही में 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में कांग्रेस ने झूठ बोलकर चुनाव जीता है। 

इस दौरान आम आदमी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि 'आप' का गठन जिन सिद्धांतों को लेकर हुआ था, आज उसी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार व बलात्कार जैसे आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार किया है। गुरुग्राम, भिवानी, जींद व महेंद्रगढ़ के नारनौल में मैडीकल कालेज स्थापित करने के लिए टैंडर जारी कर दिए गए हैं तथा शीघ्र ही इनका निर्माण कार्य शुरू होगा। अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए गत दिनों 945 डाक्टरों की भर्ती की गई है।
 

Rakhi Yadav