शादी का सपना दिखा लूटी अस्मत, 2 लाख रुपए भी हड़पे

10/1/2017 1:22:51 PM

कैथल (सुखविंद्र): शहर की एक कॉलोनी में 16 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने नाबालिग लड़की कि शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी कॉलोनी के एक युवक सुमित से पिछले 4 साल से मित्रता थी। एक साल से सुमित उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। सुमित ने उसको ब्लैकमेल किया और उससे पैसे मंगवाना शुरू कर दिया। उसने आरोपी को 2 लाख रुपए भी दिए हैं। आरोपी ने उससे कहा था कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा। 

नाबालिग लड़की ने बताया कि उसने उसकी जाति का प्रयोग करते हुए कई बार जातिसूचक शब्द भी कहे। बाद में उसने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी युवक ने उससे कई बार संबंध बनाए हैं। महिला थाना की सब-इंस्पैक्टर सुनीता ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर युवक सुमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।