संसदीय क्षेत्र के रिट्रनिंग अधिकारी ने किया काऊंटिंग सैंटर व स्ट्रांग रूम का दौरा

3/23/2019 1:58:05 PM

कैथल (महीपाल/ गौरव): कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र के रिटॄनग अधिकारी डा. एस.एस. फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 पूरी निष्पक्षता व शांतिपूर्ण ढंग से करवाया जाए। चुनाव से जुड़े सभी सहायक रिटॄनग अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अनुसार तैयारियां पूरी रखें। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। फुलिया शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रैंस हॉल में कैथल जिला के जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटॄनग अधिकारी व चुनाव से जुड़े संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। 

बैठक उपरांत रिटॄनग अधिकारी डा. एस.एस. फुलिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी डा. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, अतिरिक्त उपायुक्त आर.के. सिंह, एस.डी.एम. ईशा कम्बोज व संजय कुमार, नगराधीश जगदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, डी.आई.ओ. दीपक खुराना, चुनाव नायब तहसीलदार राजपाल भूरा, चुनाव कानूनगो शमशेर व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आर.के.एस.डी. कालेज व स्कूल तथा आई.जी. कालेज में बनने वाले काऊंटिंग सैंटर व स्ट्रांग रूम का भी दौरा किया। फुलिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी प्लाङ्क्षनग के अनुसार सम्पन्न करवाएं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र अनुसार सभी ए.आर.ओ. अपने-अपने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके सभी आधारभूत जरूरतें पूरी करवाना सुनिश्चित करें। 

स्विप गतिविधि में 12 अप्रैल तक नए मतदाताओं के वोट बनाए जाएं। आम जन को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार हो सके। सी-विजिल पर आने वाली सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। सी-विजिल एप पर कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकता है तथा संबंधित अधिकारी द्वारा निर्धारित समय में उसकी शिकायत पर कार्रवाई की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. प्रियंका सोनी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विधानसभा अनुसार सैक्टर अधिकारी, जोनल मैजिस्ट्रेट, पुलिस पार्टी तथा फ्लाइंग स्कवायड नियुक्त किए गए हैं, जो लोकसभा चुनाव के दौरान जिला में कानून एवं व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

Deepak Paul