हुड्डा अगला जन्मदिन जेल में मनाएंगे : आर्य

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 10:21 AM (IST)

कैथल: हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा दलितों का मसीहा बनने के लिए सम्मेलन बुलाने की बात कर रहे हैं जबकि सबसे ज्यादा अत्याचार दलित, गरीब एवं ओ.बी.सी. वर्ग पर हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते हुए किए थे। आर्य देशद्रोह मामले में कैथल अदालत में पेशी पर पहुंचे थे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में आर्य ने आरोप लगाया कि मिर्चपुर कांड, गोहाना लारा हत्याकांड एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर हमले के पीछे हुड्डा का हाथ था। उन्होंने कहा कि हुड्डा अपना अगला जन्मदिन तिहाड़ जेल में अपने परममित्र पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला संग ही मनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एकलाख लोगों को रजिस्ट्रेशन कर सदस्य बनाएगी।

40 दिन में दोबारा करूंगा जींद में रैली
आर्य ने कहा कि प्रशासन व सरकार ने उसकी 1 अक्तूबर की रैली को फेल करने के लिए पूरी ताकत लगाई थी, जिस कारण लोग रैली में नहीं पहुंच पाए लेकिन वह 40 दिन के अंदर दोबारा रैली करेंगे और भीड़ जुटाकर ताकत का अहसास करवाएंगे। आर्य ने कहा कि जींद में प्रशासन ने उसके 24 घंटे भी पोस्टर नहीं रहने दिए, जबकि कैप्टन अभिमन्यु एवं बीरेंद्र सिंह के पोस्टर अभी भी लगे हुए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static