गर्मी ने निकाला पसीना, तापमान 39 के पार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 12:41 PM (IST)

कैथल(महीपाल): 6 दिनों से तापमान में हुई वृद्धि ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को कैथल का तापमान 39 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री पर है। इसके साथ ही वातावरण में आद्रता बढऩे से लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी होने के कारण बरसात होने की उम्मीद बढ़ जाती है। 

दिनभर गर्मी रहने के कारण लोग परेशान दिखे। हवा चलने के कारण भी उमस बनी रही। तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण बीमारियां भी पांव पसार रही हैं। इस समय नागरिक अस्पताल में ओ.पी.डी. 1200 को भी पार कर गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 2 दिनों में बरसात होने की उम्मीद है। कृषि अधिकारियों अनुसार आने वाले बृहस्पतिवार से जिले में बरसात हो सकती है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

static