सुरेंद्र का राजकीय सम्मान से किया संस्कार

4/22/2019 12:47:33 PM

पूंडरी(अतुल): गांव हरसौला निवासी सुरेंद्र सिंह की जैसे ही शहीद होने की सूचना गांव के लोगों को मिली तो गांव में मातम छा गया। सैनिक सुरेंद्र सिंह रांची आर्मी में नायक के पद पर तैनात था। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था और इस दौरान वह बीमार हो गया। कई दिन पूर्व उसे कैथल के शाह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका ब्रेन हैमरेज का आप्रेशन किया गया लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो अंतत: उसे चंडीगढ़ के सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहां भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह 9 बजे चंडीगढ़ में सुरेंद्र सिंह आखिरी सांस ली। आज सायं उसके पाॢथक शरीर को गांव में लाया गया, अंतिम दर्शन करवाने के बाद शहीद सुरेंद्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और नम आंखों से ग्रामीणों ने श्रद्धाजंलि दी। शहीद को आर्मी स्टाफ  ने भी सलामी दी जिसमें अम्बाला रैजीमैंट के एक आफि सर 2 जे.सी.ओ. 18 ओ.आर.एस. ने उन्हें सलामी दी। तितरम पुलिस व पुलिस का गुप्तचर विभाग मौके पर पहुंचा। बताया गया है कि जिला प्रशासन का कोई अधिकारी शहीद को सलामी देने नहीं पहुंचा और इस बात का ग्रामीणों में मलाल था। 

kamal