क्योड़क के स्कूल में स्मार्ट कक्षा कक्ष में बनेगी हिंदी लैंग्वेज लैब

8/22/2019 12:46:12 PM

कैथल: बच्चों को आसानी से अन्य भाषाओं को ज्ञान हो सके, इसके लिए क्योड़क के मॉडल संस्कृति विद्यालय में लैंग्वेज लैब बनाई जा रही है ताकि बच्चों को आसानी से अन्य भाषाओं को ज्ञान मिल सके। ङ्क्षहदी प्राध्यापक डा.विजय चावला ने बताया कि इस लैब के माध्यम से बड़ी ही आसानी से वह सीख पाएंगे जो सीखना उन्हें बेहद मुश्किल लगता है। शिक्षा को रोचक बनाए जाने की आवश्कता है। अध्यापकों को भी अपने पढ़ाने के पुराने तरीके को बदलना होगा।

 जब सब्जैक्ट को रोचक तरीके से पढ़ाया जाएगा तो विद्यार्थी भी उसे सीखने में ज्यादा दिलचस्पी लेंगे। कई बार माता-पिता अपने बच्चों पर अनावश्यक रूप से दबाव डालते हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। हर बच्चा खास होता है और हर बच्चे में अपना एक अलग टैलेंट होता है। समय के साथ हर बच्चे का हुनर सामने आता है। बच्चे के टैलेंट को जानने में माता-पिता अहम भूमिका निभा सकते हैं।

स्मार्ट कक्षा कक्ष में भाषा शिक्षण के लिए ङ्क्षहदी लैंग्वेज लैब तैयार कर रहे हैं जोकि बच्चों को ङ्क्षहदी भाषा शिक्षण प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेगी। विद्यालय के प्राथमिक स्तर से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के बच्चे इस लैब में विभिन्न प्रकार की ङ्क्षहदी भाषा शिक्षण सामग्री से अपने ङ्क्षहदी भाषा का ज्ञान विकसित कर पाएंगे। स्मार्ट कक्षा कक्ष में वह भाषा शिक्षण हेतु ङ्क्षहदी लैंग्वेज लैब का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें स्मार्ट कक्षा कक्ष के माध्यम से बच्चों को डिजीटल कंटैंट प्रदान करते हुए पढ़ाया जाएगा।

Isha