42 डिग्री सैल्सियस पहुंचा जिले का तापमान

6/23/2019 11:25:57 AM

कैथल (महीपाल): बरसात के बाद फिर से तापमान बढऩे लगा है। कुछ दिनों से तापमान कम था। इससे आमजन को गर्मी से राहत मिली हुई थी।  गर्मी अब फिर से सितम ढहाने लगी है। सुबह से ही तेज धूप निकली व दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को सिर और चेहरे पर कपड़ा ढांपकर चलने पर मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान अब 42 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 29  डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों तक तापमान में और भी उछाल आने की संभावना है। अगले दिनों में कैथल का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने के आसार बताए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को शीतल पेय पदार्थों का सेवन भी करते देखा गया।  मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि कई दिनों तक वायु तूफान का असर रहा। ऐसे में मानसून में देरी हो सकती है। दिन में बाजार सुनसान नजर आया। पार्कों में सुबह के बाद देर शाम को रौनक लौटी। धान की रोपाई में तेजी आई है।

Isha