धोखाधड़ी मामले में महिला सहित 2 भगौड़े आरोपी गिरफ्तार

9/18/2019 1:00:06 PM

कैथल (सुखविंद्र): पी.ओ. पकड़ो प्रकोष्ठ प्रभारी ए.एस.आई.ओमप्रकाश की टीम द्वारा थाना महिला पुलिस की लेडी हैडकांस्टेबल मुकेश व कांस्टेबल मोनियां को साथ लेकर अर्जुन नगर कैथल से धोखाधड़ी के मामले में अदालत द्वारा पी.ओ. करार दी जा चुकी महिला आरोपी रानी देवी पत्नी सतबीर निवासी मलिक नगर कैथल को गिरफ्तार कर लिया।  

पी.ओ. पकड़ो स्टाफ द्वारा जारी करवाए गए प्रोटैक्शन वारंट के आधार पर आरोपी महिला के पति सतबीर को भी जांच में शामिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी17 सितम्बर को न्यायालय के आदेशानुसार 1 अक्तूबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। बता दें कि पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज के आदेशानुसार पुलिस द्वारा पी.ओ. व बेल जंपर की गिरफ्तारी के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

सैक्टर -20 हुडा निवासी सज्जन कुमार की शिकायत पर 6 मार्च 2017 को थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार वर्ष -2011 के दौरान आरोपियों द्वारा उनके पट्टी अफगान स्थित मकान को बेचने के दौरान शिकायतकत्र्ता के साथ धाखाधड़ी की गई। दोनों आरोपी उपरोक्त मामले में 31 अगस्त 2019 को माननीय न्यायालय द्वारा पी.ओ. करार दिए जा चुके थे। विदित रहे कि आरोपी सतबीर को एन.आई. एक्ट के एक अन्य मामले में पी.ओ. स्टाफ द्वारा 15 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Isha